फकोट बीडीसी बैठक में जनसमस्याओं पर किया मंथन

टिहरी गढ़वाल। नरेंद्रनगर (फकोट) विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल भी मौजूद रहीं।
जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की पेयजल किल्लत, जर्जर सड़कों, आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। हिन्डोलाखाल-शिवपुरी मोटर मार्ग के सुधार, खाड़ी पीएचसी भवन की जर्जर स्थिति और स्कूलों में शैक्षणिक माहौल प्रभावित होने जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई गई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।