पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय पौड़ी में शोक सभा आयोजित की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने खंडूरी को ईमानदार, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। साथ ही उनकी सादगी, अनुशासन और कार्यशैली को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। शोक सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


श्रीनगर भाजपा मंडल कार्यालय में भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि

श्रीनगर गढ़वाल में भाजपा मंडल कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रवत और विधायक अनिल नौटियाल ने खंडूरी को ईमानदार, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी सादगी, अनुशासन और स्वच्छ राजनीतिक छवि हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेश के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *