बिजेंद्र सिंह चौधरी जिला सहकारी बैंक के प्रत्याशी घोषित

 निर्विरोध होगा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का चुनाव 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
 
हरिद्वार। जिला सरकारी बैंक हरिद्वार के पांच डायरेक्टर के निर्वाचित होने पर समस्त 13 डायरेक्टर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी के एकमत होने से भाजपा के बैनर तले जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होंगे। वही, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बिजेंद्र सिंह को जिला सहकारी बैंक हरिद्वार का प्रत्याशी घोषित किया। सभी ने उनका मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 
जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के सभी 13 डायरेक्टर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद गुट के चुने गए। निर्वाचित होने के बाद सोमवार को वेद मंदिर आश्रम में जिला सहकारी बैंक के 13 डायरेक्टर पहुंचे। सभी का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल मालाएं पहनाकर मिष्ठान खिलाकर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन कल्याणकारियों एवं जन नीतियों के चलते हुए यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक की योजनाओं का लाभ किसानों से लेकर सभी आमजन को होगा। डायरेक्टर में नवनीत सिंह, बबली चौधरी, ⁠इक़बाल, ⁠देवेन्द्र अग्रवाल, ⁠विजेंद्र सिंह, ⁠राजबीर सिंह, सुशील राठी, आँचल सिंघल, लता, ⁠ओमप्रकाश, उत्तम रावत, सपना शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, पूर्व चेयरमैन सुशील चौधरी, दर्जाधारी जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, अनुराग चौधरी, सतपाल सिंह, राजदीप सिंह, बलवंत सिंह पवार, रचित अग्रवाल, वरुण त्यागी, सिद्धार्थ चौधरी, रविंद्र भाटी, सुमित भाटी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *