बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अंतिम दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
बदरीनाथ-चमोली। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान पूरा धाम भगवान बदरीविशाल के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न हुई। अंतिम दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए।
कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी के नेतृत्व में संपन्न हुई। धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल और वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। परंपरा के अनुसार रावल ने स्त्री रूप धारण कर माता लक्ष्मी को उनके मंदिर से भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान कराया। इसके बाद भगवान कुबेर और उद्धव जी को मंदिर परिसर में लाया गया। अंत में भगवान बदरीविशाल की निर्वाण मूर्ति को घृत कंबल ओढ़ाया गया और रात्रि 9रू37 बजे कपाट बंद कर दिए गए।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस यात्रा वर्ष साढ़े 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विभागों, संस्थाओं, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय निवासियों और यात्रा से जुड़े कार्मिकों का आभार जताया। उन्होंने श्रद्धालुओं से शीतकालीन यात्रा के दौरान गद्दीस्थलों के दर्शन करने की अपील भी की।
उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर से धाम में पंच पूजाएं शुरू हुई थीं। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित कर गर्भगृह में विराजमान होने के लिए आमंत्रित किया गया था। कपाट बंद होने के बाद 17 नवंबर को भगवान उद्धव और कुबेर जी की उत्सव डोलियां योग बदरी पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगी। वहीं भगवान गरुड़ जी और आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। 18 नवंबर को शंकराचार्य जी की गद्दी भी नृसिंह मंदिर में विराजमान होगी। इसके साथ ही शीतकालीन गद्दीस्थलों में श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू हो जाएंगे। कपाट बंद होने के अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, दंडी स्वामी मुकुंदानंद जी महाराज, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कप्रवाण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालु मौजूद रहे।