22 महिलाएं सीख रहीं जूट उत्पाद निर्माण और सिलाई

22 महिलाएं सीख रहीं जूट उत्पाद निर्माण और सिलाई

रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) में जनपद की 22 महिलाएं जूट उत्पाद निर्माण और सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जूट से सजावटी एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने के साथ सलवार-सूट और प्लाजो पैंट की कटिंग, सिलाई और डिजाइनिंग सिखाई जा रही है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं घर से ही सिलाई एवं जूट उत्पाद निर्माण का काम शुरू कर सकती हैं। साथ ही स्थानीय बाजार में अपने उत्पाद बेचकर नियमित आय अर्जित कर सकेंगी। यह पहल महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *