आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के तहत की गोदभराई

रुद्रप्रयाग। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बष्टी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं शिया देवी और मनीषा देवी की गोदभराई की गई। तीन लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट तथा 15 किशोरी बालिकाओं को डायरी वितरित की गई। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, नियमित प्रसव पूर्व जांच और संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मौजूद रहीं।