योग दिवस से पहले आयुष विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

योग दिवस से पहले आयुष विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान


पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नमस्ते योग ऐप के माध्यम से सरल योगाभ्यास और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिभुवन बेंजवाल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, गर्दन और कमर दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है तथा कार्यक्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम में ताड़ासन, पद्मासन, त्रिकोणासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया और कर्मचारियों को संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *