आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए आंगन मिलन कार्यक्रम

पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। पौड़ी के बौंसरी केंद्र में पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, महालक्ष्मी किट वितरण, बच्चों का प्रवेशोत्सव और जन्मोत्सव आयोजित किया गया। सतपुली मल्ली में तीन महिलाओं को पोषण किट और दो किशोरियों को टी-शर्ट वितरित की गईं। द्वारीखाल के खंडूड़ी और बौंठा केंद्रों में भी योजनाओं की जानकारी दी गई। बौंठा में गर्भवती किरण देवी की गोद भराई कर पोषण किट दी गई। कार्यक्रमों में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।