राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी के विरोध में भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में पुतला दहन कर विरोध जताया।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर सार्वजनिक संवाद में जिम्मेदारी और संयम बरता जाना चाहिए। उन्होंने अजीत डोभाल को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की एकता-अखंडता के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, संकेत नौटियाल, सुनील शर्मा, तृप्ता जाटव, विनोद शर्मा, मोतीराम, प्रदीप कुमार, संदीप बिजलवान, गुरप्रीत छाबड़ा, कुलदीप पंत, सौरभ शर्मा, नवीन और मनीष पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *