थलीसैंण में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

थलीसैंण में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

थलीसैंण/पौड़ी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को थलीसैंण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, नगरीय सुविधाओं, स्वच्छता और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की सौगात दी।
डॉ. रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज कपरोली में 289.54 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। साथ ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कैन्यूर मल्ली और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैन्यूर में 12-12 लाख रुपये से बने अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। नगर पंचायत थलीसैंण में 47.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रजत जयंती पार्क और नगर पंचायत कैन्यूर थलीसैंण में 1.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कूड़ा निस्तारण प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन कूड़ेदान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ग्रामसभा कपरोली में महिला मंगल दल की सदस्यों को सांस्कृतिक सामग्री वितरित की गई। डॉ. रावत ने कहा कि मातृशक्ति लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *