गढ़वाल में अग्निवीर भर्ती रैली 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में

हरिद्वार। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 5 से 23 अक्टूबर 2026 तक बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में आयोजित होगी। भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित रैली में गढ़वाल के सात जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन तथा क्लर्क/एसकेटी श्रेणियों में शामिल होंगे। केवल 1 से 12 जून 2026 तक आयोजित ऑनलाइन सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही रैली में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचना होगा तथा सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। सेना ने अभ्यर्थियों को दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने तथा किसी को पैसे न देने की अपील की है। भर्ती कार्यालय ने समय पर रैली स्थल पहुंचने के निर्देश दिए हैं।