सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार


देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने मालदेवता क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और आपस में मारपीट कर रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 28/29 सितंबर की देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में शोर-शराबा करते हुए आपस में झगड़ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे शांत होने के बजाय एक-दूसरे से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सक्षम खत्री (25) निवासी अपर नेहरूग्राम, रिशू (24) निवासी अपर तुनवाला, हर्ष जितलवान (19) निवासी साकेत कॉलोनी कंडोली, देव सिंह रावत (20) निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला और ध्रुव तोमर (21) निवासी अमन विहार, रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *