हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 13 खाद्य नमूने जांच को भेजे

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 13 खाद्य नमूने जांच को भेजे


हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे स्थित होटल-रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं, आवश्यक अभिलेखों का अभाव तथा वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के लिए अलग व्यवस्था नहीं मिली। विभाग ने मीट एवं मीट उत्पाद, इंडियन स्वीट्स और बेकरी उत्पादों के निर्माण-विक्रय पर अगले आदेश तक रोक लगाई। मौके से पनीर, शहद और कुल्चा के नमूने लिए गए तथा करीब पांच किलोग्राम खराब खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया। लक्सर में डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना दुकानों से तीन नमूने लिए गए और अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किए गए। हरिद्वार शहर में धनिया, लाल मिर्च, दूध, देसी घी और पनीर के नमूने भी लिए गए। अभियान के दौरान कुल 13 नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता मानकों और लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *