दूरस्थ गांव में पुलिस की चौपाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद

दूरस्थ गांव में पुलिस की चौपाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद


उत्तरकाशी। नशे, साइबर अपराध और महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस ने धरासू क्षेत्र के बनचौरा और बनाड़ी गांव में ‘पुलिस की चौपाल’ आयोजित की। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों और बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने गए। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की। साइबर अपराधों से बचाव के लिए व्ज्च्, च्प्छ, बैंकिंग विवरण और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी गई। महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 समेत हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धरासू दर्शन प्रसाद काला समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *