नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण का शांतिपूर्ण समाधान, सभी निहंग सिख यात्री गंतव्य के लिए रवाना

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून 2026 को सेवादारों और कुछ निहंग सिख यात्रियों के बीच उत्पन्न विवाद का जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के संयुक्त प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान कर लिया गया।
घटना के बाद कुछ निहंग सिख यात्री गुरुद्वारे की छत पर चले गए थे, जिसके चलते प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए रखी और संवाद के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया शुरू की। पंजाब और पोंटा साहिब से पहुंचे सिख प्रतिनिधिमंडल ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई, जिसके बाद गतिरोध समाप्त हो गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर निगरानी रखे हुए था और चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। उन्होंने कहा कि सभी यात्री अब शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। एसएसपी नीहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार संवाद स्थापित किया गया, जिससे स्थिति नियंत्रित रही। प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के सहयोग से समाधान की सराहना की। प्रशासन ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।