एसपी ने दिए चारधाम यात्रा व अपराध नियंत्रण के निर्देश, 13 पुलिसकर्मी सम्मानित

एसपी ने दिए चारधाम यात्रा व अपराध नियंत्रण के निर्देश, 13 पुलिसकर्मी सम्मानित
 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस लाइन उत्तरकाशी में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में मानसून सत्र के दौरान चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन, अपराध नियंत्रण और नशा उन्मूलन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, आपदा की स्थिति में त्वरित राहत व यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, वारंटों की तामील और गंभीर मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए आईसीजेएस, ई-ऑफिस, ई-समन, ई-साक्ष्य और नेटग्रिड पोर्टलों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा गुमशुदगी, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा साइबर अपराध मामलों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर मई 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिसकर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान से सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *