पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण, नगर निगम में लगा लोक कल्याण मेला

पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण, नगर निगम में लगा लोक कल्याण मेला
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल सभागार में एक दिवसीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर आरती भंडारी की मौजूदगी में रेहड़ी-ठेली व्यवसायियों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
महापौर ने कहा कि यह योजना छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके तहत लाभार्थियों को 15 हजार से 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उन्हें अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है। अब तक नगर निगम क्षेत्र में 240 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण दिया जा चुका है। कार्यक्रम में लाभार्थियों के नए ऋण आवेदन भी भरे गए। सिटी मिशन मैनेजर ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल लेनदेन और समय पर ऋण अदायगी के लाभ बताए। मेले में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *