देवभूमि में योग का महाअभियान: गांव से लेकर शहर तक गूंजा ‘’करें योग, रहें निरोग”

देवभूमि में योग का महाअभियान: गांव से लेकर शहर तक गूंजा ‘’करें योग, रहें निरोग”
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी | बेनीराम उनियाल | प्रदीप कुमार | मोहन सिंह राणा | रोहित वर्मा,
 
देहरादून/पौड़ी/श्रीनगर/उत्तरकाशी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्य के श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून एवं हरिद्वार सहित अनेक क्षेत्रों में प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से भव्य योग शिविर संपन्न हुए। कार्यक्रमों में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए। साथ ही नशा मुक्ति, मतदान जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेश भी दिए गए। पूरे प्रदेश में योग को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया।
 

सामूहिक योगाभ्यास कर किया ध्यान
श्रीनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा मंडल श्रीनगर द्वारा गणेश मंदिर परिसर में योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्यों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान कराया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
 

योगासन, प्राणायाम और किया ध्यान
पौड़ी गढ़वाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रांसी स्टेडियम सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान किया। साथ ही मतदाता शपथ और नशा मुक्ति संकल्प भी दिलाया गया। अधिकारियों ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। जिलेभर में जनभागीदारी के साथ योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया और योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की गई।
 

योग के साथ चलाया स्वच्छता अभियान
पौड़ी। जिला न्यायालय पौड़ी में योग दिवस पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग अनुदेशकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने योग को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया। उपस्थित सभी लोगों ने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न आसनों का अभ्यास
टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी के नेतृत्व में भव्य योग शिविर आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में अधिकारियों, छात्रों और नागरिकों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। साथ ही इसे रोजगार और स्वास्थ्य से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास
रूद्रप्रयाग। ऊखीमठ के डुगर सेमला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक आशा नौटियाल मुख्य अतिथि रहीं। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। विधायक ने योग को रोजगार से जोड़ने और पर्यटन क्षेत्र में योग आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूहों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

हजारों लोगों ने किया प्राणायाम और ध्यान
रुद्रप्रयाग। जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुलाबराय मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हजारों लोगों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान किया। प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। प्रशासन ने स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। केदारनाथ धाम और ऊखीमठ में भी योग कार्यक्रम हुए। पूरे जिले में योग दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया।

स्वस्थ जीवन का आधार है योग
श्रीनगर। रामलीला मैदान में नगर निगम और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में योग महोत्सव आयोजित हुआ। महापौर आरती भंडारी ने कार्यक्रम में भाग लिया। योग प्रशिक्षिकाओं ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। बड़ी संख्या में नागरिकों, संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में योग को जनआंदोलन के रूप में अपनाने और दैनिक जीवन में शामिल करने का संदेश दिया गया।

छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास
श्रीनगर। चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। शिक्षक, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग गुरु प्रवेश भट्ट ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके लाभ बताए। प्रधानाचार्य ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। कार्यक्रम में तनावमुक्त जीवन और स्वस्थ शरीर का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है योग
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संकाय सदस्यों और छात्रों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने योग को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। योग विशेषज्ञों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में योग के वैज्ञानिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।

पुलिसकर्मियों व आरक्षियों ने किया योग
टिहरी। पुलिस लाइन चंबा टिहरी में एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित हुआ। 200 से अधिक पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। एसएसपी ने योग को तनावमुक्त और अनुशासित जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने स्वस्थ जीवन और स्वच्छ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
योगाभ्यास के बाद चलाया स्वच्छता अभियान
चमोली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों और नागरिकों ने श्रमदान कर मार्गों की सफाई की। जनपद न्यायाधीश ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। सचिव ने योग को पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य से जोड़ते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ समाज और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
जीवन जीने का आधार है योग
चमोली। गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में चमोली का मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि रहे। हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए। वक्ताओं ने योग को जीवन का आधार बताया। वरिष्ठ नागरिकों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिलेभर में कई स्थानों पर योग कार्यक्रम हुए। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन और योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।
उत्साह व जनभागीदारी के साथ मनाया योग दिवस
देहरादून। परेड ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। कैबिनेट मंत्रियों, जिलाधिकारी एवं अधिकारियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। आयुष विभाग द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बताया गया। पूरे जिले में योग दिवस उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया।
भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है योग
हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय और गुरुकुल कांगड़ी में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित हुए। आयुष मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि रहे। हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। योग को वैश्विक पहचान मिलने पर गर्व व्यक्त किया गया। योग को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ, संतुलित और जागरूक समाज का निर्माण रहा।
छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास
उत्तरकाशी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कीर्ति इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। 543 से अधिक प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। पुलिस लाइन और धामों में भी योग सत्र हुए। जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। साथ ही मतदाता जागरूकता और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
योग को नियमित जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने योगाभ्यास किया। आयुष मंत्रालय से सहभागिता प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। वक्ताओं ने योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम बताया। सभी ने नियमित योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
’’शीर्षकरू’’
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दिया स्वास्थ्य का संदेश
हल्द्वानी। आर्मी कैंट में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं योगा प्रभारी धर्मा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सैन्य अधिकारियों एवं सैकड़ों जवानों ने भाग लिया। वक्ताओं ने योग को शरीर, मन और मस्तिष्क को संतुलित कर स्वस्थ जीवन का आधार बताया। योग से एकाग्रता, सहनशीलता और सामाजिक समरसता बढ़ती है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *