नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

उत्तरकाशी। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं स्वीप अभियान के तहत नौगांव विकासखंड के पौन्टी गांव में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में ‘जन आस्था मंच’ के कलाकारों ने मतदान के महत्व और लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण और विलोपन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कलाकारों ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।