उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन

उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन


देहरादून। ऋषिकेश में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून द्वारा रेल विकास निगम सभागार में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक सेवा ही संकल्प-12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के विषय पर आधारित पुस्तिकाओं के अनावरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषिकेश के मेयर शम्भू पासवान ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों में आर्थिक विकास, जनकल्याण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में रेल विकास निगम के डीजीएम ओमप्रकाश मालगुडी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं मुख्य भू-वैज्ञानिक विजय डंगवाल ने कहा कि परियोजना के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी गई है तथा सुरंगों से निकलने वाले जल को अमृत सरोवर परियोजना से जोड़कर जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के एचओडी (बिजनेस) रोहित बडोला ने पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण की जानकारी दी। पीआईबी के मीडिया एवं संचार अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य क्षेत्रीय मीडिया और संवाददाताओं तक सरकार की योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी पहुंचाना है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *