अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मंत्री ने लिया जायजा, दिए निर्देश

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मंत्री ने लिया जायजा, दिए निर्देश

श्रीनगर।  कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने खलियाण बांगर क्षेत्र का दौरा कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने, नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें तथा राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधाएं और रेस्क्यू टीमें पूरी तरह तैयार रखी जाएं। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने और प्रशासन को समय पर सूचना देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *