रंगदारी और फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में रंगदारी मांगने और जानलेवा फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मीपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उनके पति से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और घर पर फायरिंग कर धमकाने का आरोप लगाया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने जांच के दौरान आरोपी अमन (25) निवासी नालापानी को बिधौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और उसकी मुलाकात जेल में बंद कुछ अपराधियों से हुई थी। आरोप है कि जेल में बंद एक आरोपी के कहने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की साजिश रची। योजना के तहत आरोपियों ने पीड़ित के घर पर धमकी भरा पत्र फेंका और फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर हत्या, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।