ग्राम्य विकास मंत्री ने किया ‘’एक पेड़ गुरु के नाम’’ अभियान का शुभारंभ

ग्राम्य विकास मंत्री ने किया ‘’एक पेड़ गुरु के नाम’’ अभियान का शुभारंभ


रूद्रप्रयाग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रुद्रप्रयाग जिले के क्वीली गांव में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने गुरु पंडित पूर्णानंद पुरोहित के जन्मस्थल पर पहुंचकर उनका सम्मान किया और श्रद्धास्वरूप चंदन का पौधा रोपित किया।
मंत्री ने कहा कि यह अभियान हरेला पर्व की समाप्ति तक संचालित होगा और इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और विद्यार्थियों से अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि गुरु के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *