दूरस्थ फिताडी गांव में स्वास्थ्य शिविर, 194 ग्रामीणों की हुई जांच

उत्तरकाशी। जनपद के आकांक्षी ब्लॉक मोरी के दूरस्थ फिताडी गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के दिशा-निर्देश और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश रावत के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 194 ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में मरीजों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करते हुए सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके अलावा 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु सीएचसी मोरी में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण की जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग और ग्राम प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।