पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, मॉरीशस के 12 यात्री सुरक्षित

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, मॉरीशस के 12 यात्री सुरक्षित


टिहरी। चारधाम यात्रा के दौरान टिहरी गढ़वाल पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। मॉरीशस से आए 12 श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया, लेकिन चालक की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित मदद से सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ जा रहे थे। दोपहर करीब 2रू30 बजे चौकी दुगड्डा क्षेत्र में वाहन का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने हैंड ब्रेक की मदद से वाहन को नियंत्रित कर बड़ा हादसा टाल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर चौकी पहुंचाया। बाद में मैकेनिक बुलाकर वाहन की मरम्मत कराई गई। यात्री सुरक्षित रवाना होने के बाद मॉरीशस के श्रद्धालुओं ने टिहरी पुलिस की तत्परता और सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *