प्रेसवार्ता में दी जौनसार-बावर संस्कृति महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह की जानकारी

विकासनगर। जौनसार बावर पुनरुत्थान समिति नागथात खत बहलाड द्वारा आगामी 33वें संस्कृति महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह 2026 को लेकर विकासनगर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति ने बहलाड कबड्डी लीग और सांस्कृतिक आयोजन को सांस्कृतिक एकता एवं युवा शक्ति का महोत्सव बताया।
समिति अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बढ़ते नशे से दूर कर खेल और संस्कृति से जोड़ना है। इस वर्ष कबड्डी लीग में पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा, साथ ही स्थानीय नवोदित खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। आयोजन में महिलाओं के लिए रासो, पुरुष वर्ग के लिए जांगूबाजी नृत्य, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी और कैरम प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।