जीजीआईसी पौड़ी के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

पौड़ी। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी में वार्षिकोत्सव एवं पूर्व छात्रा सम्मेलन उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी रहे। छात्राओं ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया और सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद छात्राओं ने लोकनृत्य, समूह गीत और रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूर्व छात्राओं ने भी अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। विधायक राजकुमार पोरी ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर प्रेरित करते हुए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। नगरपालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि बेटियां शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।