श्रीलंका सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाने आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के गुर

श्रीलंका सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाने आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के गुर


हरिद्वार। श्रीलंका सिविल सेवा के 40 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल राष्ट्रीय सुशासन केंद्र भारत सरकार के नेतृत्व में अध्ययन भ्रमण पर पहुंचा। जिला आपदा प्रबंधन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सभी अधिकारियों का स्वागत किया।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, अधिकार, दायित्व और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही हरिद्वार की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान, गंगा आरती, कुंभ मेला, कांवड़ यात्रा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की चुनौतियों पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया।
एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर अधिकारियों ने दिया। अंत में श्रीलंका टीम ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *