शासन के नियमानुसार किया जाएगा कर्मचारियों का नियमितीकरण: मकवाना

शासन के नियमानुसार किया जाएगा कर्मचारियों का नियमितीकरण: मकवाना


कोटद्वार/पौड़ी। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने शनिवार को नगर निगम कोटद्वार सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, हितों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक ली। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करते हुए कहा कि 10 वर्ष से अधिक सेवा कर चुके कर्मचारियों का नियमितीकरण शासन के नियमों के अनुसार किया जाएगा।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के लिए समय-समय पर कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाए ताकि वे अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने स्वरोजगार, बीमा योजना, मानदेय वृद्धि और मृतक आश्रितों को नौकरी जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी। बैठक में कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।


सदस्य ने चमोली में ली अधिकारियों की बैठक

चमोली। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य करम सिंह कर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को गोपेश्वर स्थित नगर पालिका परिषद सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने 13 रिक्त पदों पर नियुक्ति, मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों के वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगें उठाईं। आयोग सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार न्यूनतम मानदेय उपलब्ध कराया जाए और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *