ऑपरेशन प्रहार के तहत गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

टिहरी। टिहरी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना मुनिकीरेती पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 30 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए महिला वारंटी को उसके निवास स्थान ढालवाला से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार महिला रेखा रावत के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रदीप रावत, हेड कांस्टेबल प्रवीन नेगी और महिला कांस्टेबल अक्ष सैनी शामिल रहे।