बुद्ध पूर्णिमा पर घर-घर हुआ गायत्री यज्ञ

उत्तरकाशी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को जनपद उत्तरकाशी सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर गायत्री यज्ञ आयोजित किए गए। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक उत्तरकाशी नगर, धौंतरी, जोशियाड़ा, बड़कोट और अन्य क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने यज्ञ कर विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण की कामना की। गायत्री परिवार के अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि मंदिरों और घरों में दीप यज्ञ, विशेष गंगा आरती और हवन किए गए।