देवप्रयाग हादसे में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

देवप्रयाग हादसे में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद वाहन में फंसे चालक को टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित बाहर निकाला। गुरुवार सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि देवप्रयाग-कीर्तिनगर मार्ग पर सीमेंट टैंकर और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पिकअप चालक वाहन में फंसा हुआ था, जिसे पुलिस ने सूझबूझ से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। घायल को 112 एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता और साहस की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *