महिला सशक्तिकरण पर बैठक, जागरूकता और समन्वय पर जोर

हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परिसर में आयोजित बैठक में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, सशक्तिकरण, संवेदनशीलता और मौलिक अधिकारों की रक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को जागरूक करने और प्रभावी कार्यशैली विकसित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों के समन्वय से समितियों के गठन और कार्यक्रम तय करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर डॉ. मनु शिवपुरी, डीपीओ अविनाश भदौरिया, बीडीओ सुमन कुटियाल, एडवोकेट रश्मि उपाध्याय, शशि शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।