हीट वेव का असर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी ही बचाव

हीट वेव का असर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी ही बचाव


देहरादून। प्रदेश में बढ़ते तापमान के बीच हीट वेव का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों पर खास असर पड़ सकता है। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामलों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर में ही रहें। जरूरी होने पर बाहर निकलते समय सिर ढकें और हल्के कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें। तरबूज, नींबू पानी और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थ लाभकारी बताए गए हैं। रायपुर सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. झा ने बताया कि चक्कर, सिरदर्द, बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाएं। उन्होंने सड़क किनारे जूस पीते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *