शिविर में मानव तस्करी व बंधुवा मजदूरी पर दी जानकारी

शिविर में मानव तस्करी व बंधुवा मजदूरी पर दी जानकारी


रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बणसू में मानव तस्करी और बंधुवा मजदूरी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव पायल सिंह ने की। उन्होंने इन अपराधों की पहचान, बचाव और संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए पीड़ितों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। शिविर में पैरालीगल वॉलंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाई। साथ ही 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *