बाबा साहब का जीवन है सभी के लिए प्रेरणादायक: सचिन बेदी

हरिद्वार। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, हरिद्वार, अधिवक्ता सचिन बेदी ने उन्हें भावपूर्ण नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, साहस और प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण है, जो हर व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक है। बेदी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए भारतीय संविधान का निर्माण किया, जिसने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और न्याय का मार्ग प्रदान किया। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जिसका लाभ आज भी समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।