अग्निशमन सेवा सप्ताह के शुभारंभ पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

चमोली। मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। गोपेश्वर फायर स्टेशन में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने शहीद कर्मियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कर्मियों को सेवा, समर्पण और सतर्कता से कार्य करने का आह्वान किया। पर्वतीय क्षेत्रों में आग बुझाने की चुनौतियों को देखते हुए तकनीकी दक्षता और त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर दिया गया। 14 से 20 अप्रैल तक जनपद में जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। इस दौरान फायर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया गया।