बस संचालन की मांग को लेकर दिया सांकेतिक धरना

देहरादून। जन सुविधा संघर्ष समिति के संयोजक अरविंद शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक के कैंप कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल होने के बावजूद देहरादून से कालसी तक बस संचालन न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र के छात्र और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि नई बसें खरीदे जाने के बाद भी हरबर्टपुर बस स्टैंड से संचालन नहीं हो रहा। शीघ्र बस संचालन शुरू न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।