टीमली ग्राम पंचायत में जलभराव से बढ़ा विवाद, ग्रामीणों में रोष

देहरादून। जनपद के विकासनगर क्षेत्र स्थित टीमली ग्राम पंचायत में जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि सार्वजनिक नाली पर अतिक्रमण होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के बाहर जमा हो रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियों की आशंका से लोग चिंतित हैं। नाली खोलने को लेकर दो पक्षों में विवाद भी हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस और प्रशासन समाधान नहीं निकाल पाए। अब ग्रामीण इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी देहरादून से शिकायत करने की तैयारी में हैं।