मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट मृतकों को देगा 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख
DESK THE CITY NEWS
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर पर हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रूपए देने की घोषणा की है।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हादसे को लेकर हर कोई दुखी है। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। कांवड़ मेले में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। पूरा कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ। कहा कि मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग की सीढ़ियां खड़ी है। हो सकता है कि सीढ़ियों पर पानी गिरा हो और पैर फिसलने से किसी के गिरने पर भगदड़ हो गयी हो।
यूपी सरकार भी मृतकों को देगी 2-2 लाख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनसा देवी मंदिर पर हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने फेसबुक पर मृतकों को 2-2 लाख रूपए दिए जाने की जानकारी दी।