प्रदेश में 50 स्विफ्ट विद्यालयों का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

प्रदेश में 50 स्विफ्ट विद्यालयों का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा


देहरादून। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप देने के लिए 50 स्विफ्ट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि इसके लिए शिक्षा विभाग और ’’कन्वीजीनियस फाउंडेशन’’ के बीच समझौता ज्ञापन किया गया है।
इस पहल के तहत विद्यालयों में आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाएं विकसित की जाएंगी तथा ’’अमेज़न वेब सर्विसेज़’’ के सहयोग से 1000 संगणक (लैपटॉप) छात्र-छात्राओं को वितरित किए जाएंगे। स्विफ्ट विद्यालयों में आंकड़ा आधारित शिक्षण पद्धति लागू की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को उनके स्तर के अनुसार शिक्षा मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप यह पहल छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। चयनित विद्यालयों में शीघ्र ही संचालन प्रारंभ किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *