हरित योग कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

रूद्रप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा संगम परिसर में ‘हरित योग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभासद सुरेंद्र रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया तथा योग और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि हरित योग का उद्देश्य स्वास्थ्य संवर्धन के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।