हरिद्वार में 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं वाटर रेस्क्यू प्रशिक्षण शुरू

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में आपदा मित्रों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के लिए 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार एवं वाटर रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार करना है। एनडीआरएफ टीम ने प्रतिभागियों को आधुनिक बचाव तकनीकों, बाढ़ प्रबंधन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।