खाते से उड़ाए 32 हजार, पुलिस ने वापस दिलाई रकम

खाते से उड़ाए 32 हजार, पुलिस ने वापस दिलाई रकम


चमोली। बद्रीनाथ धाम में धार्मिक सामग्री की दुकान संचालित करने वाले शिवा राव के खाते से साइबर ठगी के जरिए निकाले गए 32 हजार रुपये चमोली पुलिस ने वापस करा दिए। 14 अगस्त को खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाना बद्रीनाथ में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों की जानकारी जुटाकर ठगी की रकम फ्रीज कराई और बैंक व संबंधित कंपनियों से समन्वय कर पूरी धनराशि वापस कराई। रकम मिलने पर शिवा राव ने पुलिस का आभार जताया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक महादेव उनियाल, हेड कांस्टेबल चंदन नगरकोटी, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और राजेंद्र रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *