शिविर में 318 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर में 318 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ


उत्तरकाशी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड परिसर डुंडा में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। शिविर में 780 लोगों ने प्रतिभाग किया, जबकि 318 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। 18 शिकायतों में से 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 86 लोगों का परीक्षण कर छह दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए, जबकि आयुर्वेदिक विभाग ने 93 लोगों की जांच की। पंचायतीराज, कृषि, श्रम, विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, राजस्व समेत अन्य विभागों ने भी सेवाएं उपलब्ध कराईं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *