स्वास्थ्य शिविर में 306 विद्यार्थियों का हुआ परीक्षण

श्रीनगर। गढ़वाल के चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कक्षा 5 से 7 तक के 306 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच और परामर्श दिया गया। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों की टीम ने बच्चों को आवश्यक सुझाव दिए, जिससे उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इसी दौरान विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।