चमन लाल महाविद्यालय के 10 छात्र बने सेना का हिस्सा

चमन लाल महाविद्यालय के 10 छात्र बने सेना का हिस्सा


हरिद्वार। लंढौरा स्थित चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (स्वायत्त) के 10 विद्यार्थियों ने रक्षा सेवाओं में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित अग्निवीर भर्ती के अंतिम परिणाम में रोहित कुमार, सागर धीमान, नवीन कुमार, अनिवेश कुमार, हिमांशु गुप्ता, विनीत, आर्यन राणा, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद उजैर का चयन हुआ है, जबकि सौरभ सिंह टेरिटोरियल आर्मी में चयनित हुए हैं। प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में महाविद्यालय के 25 छात्र-छात्राएं सेना व अर्धसैनिक बलों में चयनित हुए हैं। प्रबंधन समिति ने सभी चयनित युवाओं को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *