प्रशासन की सतर्कता से 10 माह की बच्ची की बची जान

प्रशासन की सतर्कता से 10 माह की बच्ची की बची जान


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की सतर्कता और संवेदनशीलता से 10 माह की मासूम बच्ची की जान बच गई। वाराणसी निवासी श्रद्धालु विवेक पांडेय की पुत्री विलीका पांडेय यात्रा से लौटते समय अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गई।
जानकारी के अनुसार बच्ची को कंडी के माध्यम से नीचे लाया जा रहा था, जबकि उसके माता-पिता दूसरे बच्चे के साथ घोड़े पर आगे निकल गए थे। मौसम खराब होने, हल्की बारिश और ठंड के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। भैरव ग्लेशियर के पास तैनात प्रशासनिक टीम और यात्रियों ने तुरंत कंडी रुकवाकर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जांच में बच्ची हाइपोथर्मिया, ऑक्सीजन की कमी और भूख से प्रभावित पाई गई। डॉ. नरेश और उनकी टीम ने ऑक्सीजन सपोर्ट, उपचार और फीडिंग देकर बच्ची की हालत में सुधार किया। बाद में बच्ची को सुरक्षित माता-पिता को सौंप दिया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से छोटे बच्चों को यात्रा में लाने से बचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *