शिविर में हुआ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण

टिहरी। थाना कैम्पटी में मंगलवार को पुलिस कर्मियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में आयोजित शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का फुल बॉडी हेल्थ चेकअप किया गया। इस दौरान सीबीसी, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, लिवर फंक्शन, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के लिए रक्त नमूने लिए गए। स्वास्थ्य टीम ने पुलिस कर्मियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त आराम एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।