महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का फूंका पुतला

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का फूंका पुतला


विकासनगर। बढ़ती महंगाई और चीनी, प्याज, तेल सहित आवश्यक खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून के आह्वान पर कार्यकर्ता तिलक भवन में एकत्रित हुए और मुख्य बाजार से पहाड़ी गली चौक तक विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पहाड़ी गली चौक पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने तथा चीनी, प्याज, खाद्य तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांग की। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। शहर अध्यक्ष संजय किशन ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है और गरीब व मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि महंगाई पर शीघ्र नियंत्रण नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नवप्रभात, जिला अध्यक्ष संजय किशन महेंद्रु, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, शम्मी प्रकाश, अभिनव ठाकुर, आशीष शर्मा, राजीव शर्मा, इसरार, फुरकान, जमशेद, शाहरुख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *